Search

 
 
 

धनबाद: खुदरा सामान में जीएसटी से छूट मिलने पर व्यवसायी वर्ग खुश

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) खुदरा सामान में जीएसटी से छूट मिलने पर धनबाद के व्यवसायियों ने खुशी जाहिर की है. व्यवसायी प्रमोद गोयल ने  पिछले दिनों  5% जीएसटी लगाए जाने के विरोध में पीएमओ को ट्वीट कर नियमों में संशोधन की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि 70 साल में पहली बार खुले अनाज पर टैक्स लग रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से बड़े व्यवसायियों सहित खुदरा दुकानदारों और आम जनता को भी राहत मिली है. खाद्यान्न व्यवसायी संघ के महासचिव विकास कंधवे ने कहा कि सरकार ने आम जनता का दुख समझ कर नियम में बदलाव किया है. उन्होंने कहा कि इन जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी लगने से आम जनता पर महंगाई की डबल मार पड़ती. ट्विटर पर जानकारी शेयर देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने विगत मंगलवार को देर शाम घोषणा की थी कि बिना पैकिंग और लेबल के गेहूं, चावल दही, लस्सी, दाल, आटा और सूजी आदि खाद्य पदार्थों पर जीएसटी नहीं लगेगा. अगर इन चीजों को पैकिंग में लेबल के साथ बेचा जाता है तो पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी वसूल की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-compassionate-committee-approved-job-offer-to-37-persons/">धनबाद

: अनुकंपा समिति ने दी 37 व्यक्तियों को नौकरी के प्रस्ताव को मंजूरी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही