Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अक्षय तृतीया पर 107 करोड़ का हुआ कारोबार, व्‍यवसायी गदगद

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : कोरोना काल में करीब दो साल तक बंदी की मार झेल चुके धनबाद के व्‍यवसायियों के लिए इस बार अक्षय तृतीया शुभ रही. अक्षय तृतीया पर 3 मई को धनबाद (https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=302824&action=edit">(

style="color: #ff0000;">Dhanbad)
के बाजार पूरे दिन गुलजार रहे. ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की. कुल करीब 107 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ. सर्राफा बाजार में 10 से 15 करोड़ रुपए, ऑटोमोबाइल सेक्टर 50 से 55 करोड़ रुपए, इलेक्ट्रॉनिक व रियल इस्टेट में 20 से 25 करोड़ रुपए, जबकि कपड़ा बाजार में 10 से 12 करोड़ रुपए की बिक्री हुई. इससे व्‍यवसायी गदगद हैं. शहर के आभूषण व्‍यवसायी चेतन गोयनका ने बताया कि धनतेरस के बाद यह दूसरा मौका है जब सरार्फा बाजार में धन की बारिश हुई. इस शुभ मुहूर्त के लिए पिछले 15 दिनों से लोग अपनी पसंद के गहनों की बुकिंग करा रहे थे. बुकिंग के अलावा दो से ढाई किलो सोने का नकद कारोबार हुआ.

शोरूम से वाहनों की खूब हुई डिलीवरी

अक्षय तृतीया पर वाहनों की भी खूब डिलीवरी हुई. धनबाद में अलग-अलग कंपनियों के शोरूमों से डिलीवरी के लिए 541 चारपहिया और 1500 से अधिक दोपहिया वाहनों की पहले से बुकिंग थी. अक्षय तृतीया पर शोरूम संचालकों ने इनकी डिलीवरी की. हालांकि सेमी कंडक्टर चिप की कमी के कारण चारपहिया वाहनों का कम स्टॉक देख शोरूम संचालकों ने एक हफ्ते पहले बुकिंग बंद कर दी थी.

125 से अधिक फ्लैट, डुप्लेक्स की बुकिंग

अक्षय तृतीया पर रियल इस्टेट कारोबार में भी तेजी देखी गई. बिल्डर्स एसोसिएशन और क्रेडाई के अधिकारियों की मानें तो इस विशेष मौके पर लोगों ने 125 से अधिक फ्लैट, डुप्लेक्स और प्लॉट की बुकिंग कराई. कई की तो रजि‍स्‍ट्री भी हुई. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=302657&action=edit">

धनबाद के डॉक्टर समीर ने शहर छोड़ा, रंगबाज़ मांग रहे थे एक करोड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही