Search

 
 
 

धनबाद : रुपये जब्ती मामले में एसडीओ से मिले व्यवसायी

 
Dhanbad : धनबाद के बैंकमोड़ थाने की पुलिस ने शुक्रवार को कई कारोबारियों के लोखों रुपए जब्त किए थे. इस मामले को लेकर बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसडीऔ उदय कुमार रजक से मिला और पुलिस की ज्यादती की शिकायत की. एसडीओ ने चैंबर की बातों को ध्यान से सुना और व्यापारियों को हो रही परेशानियों को दूर करने का आश्वासन दिया. उन्होंने त्वरित करवाई करते हुए रुपये जब्ती मामले की जांच के आदेश दिए. साथ ही चैंबर को आश्वस्त किया कि भविष्य में व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा. शुक्रवार को जब्त किए गए रुपये भी रिलीज कर जल्द से जल्द व्यापारियों को सुपुर्द करने की बात कही. एसडीएम ने इस समस्या को उपायुक्त के संज्ञान में भी रखने की बात कही. उन्होंने आम व्यापारियों से आग्रह किया है कि चुनाव आयोग के नियमों के मद्देनजर बैंक, घर व दुकान में मोटी रकम ले जाते समय उचित दस्तावेज साथ में जरूर रखें. प्रतिनिधिमंडल में बैंक मोड़ चैम्बर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, महासचिव लोकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप मुखर्जी व अन्य व्यापारी शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-candidates-trust-opposition-leaders-more-than-their-own-party/">धनबाद

: प्रत्याशियों को अपनी पार्टी से ज्यादा विपक्षी नेताओं पर भरोसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही