Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में व्यवसायी के पुत्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत

 
Katras : कतरास थाना क्षेत्र के पचगढ़ी बाजार निवासी मसाला व्यवसायी नरेश अग्रवाल के पुत्र निकुंज अग्रवाल (25) की बुधवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. परिजन मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं. जबकि इलाके में आत्महत्या करने की चर्चा है. घर के युवा सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता नरेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह में वह और निकुंज एक साथ नास्ता किये. इसके बाद वह चले गये. जब वापस आये, तो देखा कि निकुंज घर में गिरा पड़ा है. उसे आनन-फानन में निचितपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. निकुंज उनका इकलौता पुत्र था. मामले की सूचना कतरास पुलिस को नहीं थी. इधर, परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लिलोरी मंदिर श्मशान घाट ले गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-arrested-with-one-and-a-half-kilo-ganja-in-tundi/">धनबाद

: टुंडी में डेढ़ किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही