Search

धनबाद:  कृषि बिल के विरोध में व्यवसायियों ने किया कृषि मंत्री का पुतला दहन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  कृषि बिल से नाराज खाद्यान्न व्यवसायियों ने 11 फरवरी शनिवार को कृषि बाजार प्रांगण के मुख्य द्वार पर झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का पुतला दहन किया और हाय हाय के नारे लगाए. पिछले दिनों विधानसभा सत्र में राज्य सरकार द्वारा  बिल पास कराए जाने के बाद से ही राज्य भर के खाद्यान्न व्यवसायियों में नाराजगी है. व्यवसायी पिछले 4 फरवरी से ही बिल का विरोध कर रहे हैं. पुतला दहन के बाद मौके पर मौजूद बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार ने इस बिल को गलत ढंग से जबरन पास कराया है. सरकार अधिक मुनाफा को लेकर व्यवसायियों पर तरह-तरह के नए कानून और नियम बनाकर गर्दन दबाने का काम कर रही है. यह बिल पूरे झारखंड में त्राहिमाम पैदा कर सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास अब भी 3 दिनों का समय है. इन 3 दिनों में एक बार पुनर्विचार कर बिल को निरस्त करने का काम करे नहीं तो 15 फरवरी के बाद झारखंड की दशा कुछ और देखने को मिलेगी जिसकी जिम्मेदार झारखंड सरकार होगी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp