Search

 
 
 

धनबाद: कारोबारियों ने सरकारी जमीन पर चलाई जेसीबी, ग्रामीणों ने रोका

 

गोविंदपुर सीओ से की शिकायत, राजस्व उपनिरीक्षक को स्थल पर भेजा

Govindpur : गोविंदपुर अंचल के देवली ग्राम पंचायत अंतर्गत अम्बोना मोड़ रिंचुटांड़ स्थित देवली मौजा नंबर 198 के सरकारी खाता नंबर 98 की सरकारी जमीन पर मंगलवार 18 जुलाई की सुबह कारोबारियों ने जेसीबी चलाना शुरु कर दिया. सरकारी जमीन पर जेसीबी चलाते देख पंचायत के मुखिया शांति राम रजवार एवं बसपा नेता सुबल दास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और काम बंद करा दिया. मुखिया ने कहा कि कारोबारियों ने गलत तरीके से सरकारी जमीन का कागज बना लिया है और उसे हड़पने की नीयत से जेसीबी चलाई जा रहा थी. काम बंद कराने के बाद मुखिया एवं ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे. उन्होंने अंचलाधिकारी रामजी वर्मा से शिकायत की. श्री वर्मा ने राजस्व उपनिरीक्षक रामदेव राम को नोज रिंग स्थल पर भेजा और काम बंद कराने का सख्त निर्देश दिया. अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी हालत में काम नहीं होने दिया जाएगा. कारोबारियों ने फर्जी कागजात के आधार पर जेसीबी मशीन से जमीन की ट्रैंच कटिंग और समतलीकरण शुरू करा दिया था. अंचल कार्यालय परिसर में निर्मल मुर्मू,  सुजीत गोप, सीताराम कुंभकार, प्रकाश मंडल, शीतल बाउरी, जोगेन रविदास, सुरेश रविदास, श्रीराम विश्वकर्मा, मनोज दास आदि ने कहा कि इस सरकारी जमीन पर धरती आबा बिरसा मुंडा का स्मारक है, जहां 20-25 वर्षों से उनकी जयंती मनाई जा रही है. यहां शिव मंदिर के अलावा विवाह मंडप भी है. इस जमीन को किसी भी कीमत पर हड़पने नहीं देंगे. स्थल के निकट ही 5 दलित परिवारों को सरकार की ओर से बंदोबस्ती जमीन मिली हुई है. उस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण भी हो चुका है. मुखिया शांतिराम रजवार ने गोविंदपुर के अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सरकारी जमीन को बचाने की अपील की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही