Search

 
 
 

धनबाद : धनसार में ज्वेलर्स दुकान में लूट के विरोध में आंदोलन करेंगे व्यवसायी

 
Dhanbad : शहर के धनसार मोड़ स्थित गुंजन ज्वेलर्स में 3 सितम्बर की शाम 6:30 बजे हुई 50 लाख से अधिक की डकैती के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खली हैं. मामले का उद्भेदन के लिए एसएसपी संजीव कुमार ने एक विशेष टीम गठित की है. टीम बोकारो, गिरिडीह के अलावा बिहार में भी लुटेरों का पता लगा रही है. एसएसपी संजीव कुमार ने 5 सितम्बर को भी दावा किया कि पुलिस को परिणाम मिलेगा. इधर, जिले में व्यवसायियों से लूट-छिनतई की बढ़ती घटनाओं के विरोध में व्यवसायी संगठन आंदोलन के मूड में हैं. धनसार स्थित एक निजी होटल में बैठक में आंदोलन की रणनीति पर विचार किया गया. बैठक में धनबाद जिला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स, सर्राफा संघ, जिला मारवाड़ी सम्मलेन, जिटा एवं अन्य वायडाइक संगठन के  प्रतिनिधि शामिल थे. कहा गया कि घटना स्थल से महज चंद दूरी पर दो-दो थाना हैं, फिर भी जिस तरह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया ऐसा लगता है कि पुलिस पस्त है और अपराधी मस्त हैं. बैठक में चरणबध आन्दोलन की घोषणा की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-86-of-complaints-have-been-resolved-through-e-samadhan-portal-dc/">धनबाद

: ई-समाधान पोर्टल से 86% शिकायतों का हुआ निष्पादन- डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही