Search

 
 
 

धनबाद : 60/40 के पचड़े में उलझाकर विद्यार्थियों का हक मार रही सरकार- अभाविप

 

14 सूत्री मांगों को लेकर परिषद ने बीबीएमकेयू के समक्ष किया प्रदर्शन

Dhanbad : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 14 सूत्री मांगों को लेकर 27 जून को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के मेन गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे. अभाविप के प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत ने कहा कि राज्य सरकार 60/40 आधारित आरक्षण नीति के पचड़े में उलझाकर विद्यार्थियों के हितों का हनन कर रही है. परिषद के विश्वविद्यालय सह संयोजक ने कहा कि अभाविप अनुशाषित होकर आंदोलन कर रही है. इससे न तो विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी हुई, न ही शिक्षकों को परेशान किया गया.अंत में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने विवि अधिकारियों के साथ 14 सूत्री मांगों पर वार्ता की. प्रदर्शन में  प्रदेश सह छात्रा प्रमुख आयुषी गुप्ता, धनबाद के संगठन मंत्री बबन बैठा, संयोजक शिवम सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक विवेक पाठक, विभाग छात्रा प्रमुख ममता मुंडा, धनबाद जिला संयोजक नीरज निखिल, बोकारो जिला संयोजक मनजीत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश कुमार सिंह, सुधांशु गुप्ता , जूही शर्मा, सुजाता, गोविंद साव, नवीन महतो, अंशु तिवारी आदि शामिल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drinking-water-crisis-in-shivlibari-tank-water-being-sent-to-other-areas/">धनबाद

: शिवलीबाड़ी में पेयजल संकट, टंकी का पानी दूसरे इलाकों में भेजा जा रहा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही