Search

 
 
 

धनबाद : सिक्‍का उछालकर अबु निशा बनीं कांड्रा पंचायत की उपमुखिया

 
Baghmara : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-trouble-for-the-loving-couple-who-came-to-register-the-marriage-the-family-beat-up-the-girl/">(Dhanbad)

जिले के बाघमारा प्रखंड के कांड्रा पंचायत सचिवालय में 21 जून को उपमुखि‍या का उपचुनाव हुआ. दो प्रत्‍याशी अबु निशा व बलराम महतो मैदान में थे. दोनों 5-5 मता पाकर बराबरी पर रहे. 2 मत रद्द कर दिए गए. निर्वाची पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने परिणाम के लिए सिक्के का सहारा लिया. उन्‍होंने सिक्‍का उछाला, जिसमें अबु निशा विजयी हुईं. निर्वाची पदाधिकारी ने उन्‍हें प्रमाणपत्र देने के बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मौके पर प्रभारी अंचल निरीक्षक अभय कुमार सिन्हा, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नबी हुसैन व अन्‍य अधिकारी मौजूद थे. इससे पहले नव निर्वाचि‍त मुखि‍या रिंकू देवी व वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. समारोह में बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्‍लू महतो भी मौजूद रहे. उन्‍होंने कहा कि‍ भाजपा के प्रयास से इस बार धनबाद व बोकारो जिले को योग्‍य जिला परिषद अध्यक्ष मि‍ला है. उन्‍होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/abhijeet-kumar-and-reena-kumari-of-dhanbad-are-among-the-3-toppers-of-the-state-in-the-matriculation-examination/">धनबाद

के अभिजीत कुमार व रीना कुमारी मैट्रिक परीक्षा में राज्‍य के 3 टॉपरों में शामिल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही