Search

 
 
 

धनबाद: केन्द्र व राज्य सरकार को ट्वीट कर सिंदरी की समस्या के निराकरण की मांग

 

भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने लोगों को दिया मकान-दुकान नहीं टूटने देने का आश्वासन

Sindri : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने एफसीआइएल द्वारा सिंदरीवासियों को दिए 15 दिनों के अंदर आवास व भूमि खाली करने के नोटिस को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से हस्तक्षेप कर निराकरण के लिए कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, खाद्य मंत्री मनसुख मांडविया, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीटर हैंडल के माध्यम से सिंदरी के लोगों पर आई विपदा बताई है व इसके निराकरण के लिए ठोस व उचित कदम उठाने की गुहार भी लगाई है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने अपने ट्वीट में 15 दिनों की जारी नोटिस भी संलग्न की है. उन्होंने सिंदरीवासियों को आश्वस्त किया है कि वह अपने तरीके से लड़ाई लड़ रहे हैं और एक भी दुकान व मकान को टूटने नहीं देने का प्रयास जारी रखेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही