Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हीरापुर सबस्टेशन क्षेत्र में केबल पंचर, दिन भर ब्लैक आउट

Dhanbad : हीरापुर बिजली सबस्टेशन के 33 केवीए का केबल पंचर हो जाने से 4 जून को शहर के बड़े इलाके में लोग बिजली के लिए तरसते रहे. रविवार छुट्टी में लोगों का आराम हराम हो गया. बिजली आने की उम्मीद क्षण-क्षण टूटती रही. बता दें कि धैया स्थित मधुलिका के पास अंडरग्राउंड केबल में खराबी आ गई है. इसके बाद सुबह 6 बजे से ही हीरापुर सब स्टेशन के क्षेत्र के अधीन लुबी सर्कुलर रोड, कोर्ट मोड़, डीसी आवास के पास का क्षेत्र, हाउसिंग कॉलोनी, पुलिस लाइन, डीजीएमएस कॉलोनी, तेलीपाड़ा, दामोदरपुर, चिरागोरा, डीएस कॉलोनी समेत बड़े इलाकों में लगभग दिनभर बिजली गुल रही.

   खराबी ढूंढने का भी सटीक यंत्र नहीं

अंडरग्राउंड केबल में खराबी ढूंढने का बिजली विभाग के पास सटीक यंत्र या जुगाड़ नहीं है. इस वजह से शाम तक बिजली विभाग के कर्मचारी परेशान रहे. दोपहर तक खराबी ढूंढने के बाद समाचार लिखने तक रिपेयरिंग का काम जारी था.

     पूरे शहर में त्राहिमाम की स्थिति

जिले के बाकी इलाकों की भी स्थिति सामान्य नहीं है. बीती रात हीरापुर, सरायढेला, बैंक मोड़, धैया समेत शहर के अधिकतर इलाकों में कई बार लोडशेडिंग के नाम पर बिजली कटौती की गई. 4 जून को पूरे दिन हीरापुर सब स्टेशन के बड़े हिस्से में बिजली नहीं होने के बावजूद बाकी इलाकों में लोडशेडिंग जारी रही. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही