Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीवी एरिया में केबल लुटरों ने ट्रांसफॉर्मर किया क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति ठप

Maithon : बीसीसीएल सीवी एरिया 12 के बुटबाड़ी ईको पार्क में 22 जनवरी की रात केबल लुटेरों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर केबल लूटने का प्रयास किया. हालांकि वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए. लुटेरों ने पेयजलापूर्ति के लिए लगाए गये ट्रांसमॉर्मर से तांबा व पीतल निकालने का पूरा प्रयास किया. कई जगह केबल भी काट दिया, जिससे ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया. पूरे इलाके की बिजली बंद हो गई. इसकी वजह से 23 जनवरी को चांच कोलियरी, बुटबाड़ी, चांच पोटरी, बाबूडंगाल, ब्राह्मस्थान आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो सकी. क्षेत्र की करीब दस हजार की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा. ड्यूटी पर तैनात वाशरी के सुरक्षाकर्मी मोना राय और संतोष महतो ने बताया कि केबल लुटेरों ने रात में अचनाक धावा बोलकर उनलोगों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद ट्रंसफॉर्मर में चोरी का प्रयास किया. सुरक्षाकर्मी संतोष महतो ने बताया कि लूटेरे उसका कोर्ट व गमछा भी साथ लेते गए. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-in-protest-against-the-theft-of-coal-massas-stopped-transporting-in-bermudi-ocp/">

धनबाद : कोयला चोरी के विरोध में मासस ने बरमुड़ी ओसीपी में ठप की ट्रांसपोर्टिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही