Search

 
 
 

धनबाद : चापापुर कोलियरी में केबल लूटकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 4 सुतली बम बरामद

 

35 किलो केबल, 260 मीटर वायर, 3 मोबाइल फोन जब्त

Nirsa/Dhanbad : निरसा थाना पुलिस ने ईसीएल की चापापुर कोलियरी के गोदाम में विगत 13-14 अक्टूबर की रात केबल लूट की घटना का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 4 जिंदा सुलती बम, तीन मोबाइल व लूटे गए 35 किलो तांबा का केबल व 260 मीटर वायर भी बरामद किया है. पकड़े गए आरोपियों में श्याम लाल मुर्मू , राजू कुमार स्वर्णकार व देवराज प्रसाद वर्णवाल शामिल हैं.
यह जानकारी ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बुधवार की शाम अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी.बताया कि अपराधियों ने गोदाम में तैनात सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी. विरोध करने पर ईसीएल मजदूर के पुत्र संजीव कुमार पर बम से हमला भी किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने अपना जुर्म कुबूल किया है. प्रेसवार्ता में डीएपी वन अमर कुमार पांडेय भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelery-worth-rs-1-5-lakh-stolen-from-jewelers-shop-in-bhooli/">धनबाद

: भूली में ज्वेलर्स दुकान से डेढ़ लाख के आभूषण की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही