Search

 
 
 

धनबाद : मुगमा में केबल चोरों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला, जबाव में 3 राउंड फायरिंग

 

ईसीएल की राजपुरा कोलियरी की घटना

Maithon : ईसीएल मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में सोमवार की देर रात केबल व डीजल चोरी करने आए चोरों के दल ने ईसीएल के सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया. जमकर पथराव किया. इससे सुरक्षा टीम की गाड़ी का शीशा टूट गया. जवाब में सुरक्षा बलों ने तीन राउंड गोली चलाई. फायरिंग के बाद चोरों का दल भाग निकला और चोरी का मंसूबा कामयाब नहीं हुआ. चोरों की संख्या 25-30 बताई जा रही है. गलफरबाड़ी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. कोलियरी प्रबंधक संजीव कुमार ने गलफरबाड़ी ओपी में ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिवलीबाड़ी की ओर से रात दो-ढाई बजे के बीच 25-30 की संख्या में चोरों का दल कोलियरी में घुसा. तभी वहां तैनात सुरक्षा गार्ड की नजर उनपर पड़ी. गार्ड ने इसकी सूचना कोलियरी प्रबंधक को दी. प्रबंधक की सूचना पर ईसीएल की सुरक्षा टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. देखा कि चोरों का दल चोरी के प्रयास में लगा है.टीम ने उन्हें खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया. खुद को घिरते देख चोरों ने सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन राउंड फायरिंग की. यह देख चोरों का दल मौके से फरार हो गया. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-car-collides-with-tree-and-bike-with-pole-two-people-seriously-injured/////////">बेरमो

: कार पेड़ से व बाइक पोल से टकराई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही