Search

 
 
 

धनबाद: परिवहन मजदूर यूनियन के राज्य सम्मेलन में आंदोलन का आह्वान

 

मजदूरों को दरकिनार कर पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही सरकार:भट्टाचार्य

Dhanbad: झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन का राज्य स्तरीय सम्मेलन रविवार 27 अगस्त को धनबाद के गांधी सेवा सदन में हुआ. सम्मेलन में यूनियन के राज्य भर के प्रतिनिधि मौजूद थे. सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक के समीप पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद झंडोत्तोलन किया गया. गांधी सेवा सदन में स्थापित गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया गया. सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन राज्य स्तरीय है, जो कई राज्यों में हो रहा है. परिवहन से जुड़े मजदूरों के शोषण के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा. अध्यक्ष नेपाल भट्टाचार्य ने बताया कि इससे पूर्व चेन्नई में राष्ट्रीय सम्मेलन किया गया था. केंद्र सरकार मजदूरों को दरकिनार कर पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है. परिवहन मजदूरों का शोषण हो रहा है. आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है. पूरे देश में चक्का जाम आंदोलन करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही