Katras : कतरास (Katras) कतरास स्थित कार्यालय में मंगलवार 7 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति की बैठक हुई, बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ढुल्लू महतो की धर्म पत्नी सावित्री देवी ने कहा कि राज्य में जबसे झामुमो की सरकार बनी है, उसकी बुरी नजर बाघमारा पर पड़ी है. बैठक की अध्यक्षता भरत शर्मा ने की. संचालन अमित भगत ने किया. प्रारम्भ में पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन किया गया
: झरिया के तिसरा में बीसीसीएलकर्मी के पुत्र ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या [wpse_comments_template]
कार्यकर्ता रणनीति बनाएं, पार्टी देगी साथ
बैठक में भाजपा के धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कार्यकर्ताओं से विधायक ढुल्लू महतो पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आंदोलन की रूप रेखा बनाने का आह्वान किया. कहा कि अपने विधायक पर प्रशासनिक कार्रवाई से कार्यकर्त्ता आहत हैं. उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार हर तबके के लिए उल्टा काम कर रही है. सरकार सिर्फ कोयला चोरी में लिप्त है. सरकार के इशारे पर प्रशासन मौन है. उन्होंने विधायक ढुल्लु महतो पर प्रशासनिक कार्रवाई को साज़िश बताया.बाघमारा पर झामुमो सरकार की बुरी नजर
विधायक ढुल्लु महतो की धर्म पत्नी सावित्री देवी ने कहा कि विधायक जी को झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार की बुरी नजर बाघमारा पर है. उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार यह कार्यकाल पूरा कर ले, यही बहुत है. अब फिर यह सरकार नहीं बनने वाली. उन्होंने कहा कि यह सरकार भाजपा कार्यकर्त्ताओं को परेशान कर रही है. उनसे ऐसा व्यवहार कर रही है, मानो वे उग्रवादी हों. कहा कि प्रशासन के लोग 12 बजे के बाद उनलोगों के घर जाते हैं. आज तक उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया.प्रशासन विधायक जी के परिवार को कर रहा परेशान
सावित्री देवी ने कहा कि प्रभु श्री राम पर पूरा विश्वास है. प्रभु श्री राम की कृपा से विधायक कुछ दिनों में बाहर आ जाएंगे. जनता के हित में उन्हें 100 बार भी जेल जाना पड़े तो जाएंगे. उन्होंने कहा कि जब भी रामराज मंदिर का महोत्सव आता है, प्रशासन उनके परिवार कों परेशान करने के लिए रेस हो जाता हैं. मानस प्रसून ने कहा कि भाजपा बलिदानियों की पार्टी है. इस मौक़े पर प्रिंस शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, बबलू बनर्जी, महेश पासवान, कंचन चौरसिया, पप्पू सिंह, राजेश प्रमाणिक, उषा पटवा, इंदर सिंह, महेश पासवान, मनोज गुप्ता, जितेंद्र पासवान, बलविंदर सिंह, मुकेश झा समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सूर्यदेव मिश्रा ने किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-employees-son-committed-suicide-by-hanging-himself-in-tisra-of-jharia/">धनबाद: झरिया के तिसरा में बीसीसीएलकर्मी के पुत्र ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या [wpse_comments_template]
Leave a Comment