Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कोयलांचल में मजदूर दिवस पर एकजुटता व आंदोलन का आह्वान

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में 1 मई को विभिन्न संगठनों ने मजदूर दिवस मनाया. दुनिया के मजदूर एक हो, मजदूर एकता जिंदाबाद, मजदूरों का हक लेकर रहेंगे, समान काम के बदले समान वेतन देना होगा आदि नारे लगाते हुए श्रमिक संगठनों ने नारा बुलंद किया. सभी संगठनों ने मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की. समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई.

ईसीआरकेयू ने मजदूर दिवस पर शहीदों को किया याद

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन धनबाद शाखा 2 हिल कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में 1 मई सोमवार को मजदूर दिवस मनाया गया. शाखा अध्यक्ष एनके खवास ने झंडा फहराया. उसके बाद सभी रेल कर्मचारियों ने शहीद वेदी पर पुष्प चढ़ा कर शहीदों को याद किया और बारी-बारी से मई दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में एनके खवास, सोमेन दत्ता,एसके महतो,ए के दास,आरके प्रसाद आरके लकड़ा,प्रभाकर कुमार,मोहम्मद ज़फर सिद्दीकी,मनोज कुमार,तिवारी, बी. परमाणिक,सोनू रजक,आर,पी केसरी,बिश्वजीत मुखर्जी, रीतलाल गोप,परमेश्वर कुमार,रवि रौशन कुमार आदि मौजूद थे. सिंदरी मेंअंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 1 मई सोमवार को सिंदरी के कल्याण केंद्र मैदान में ठेका मजदूर यूनियन (सीटू) सिंदरी की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. सीटू के वरिष्ठ नेता काली सेनगुप्ता ने कहा कि आठ घंटे काम, आठ घंटे आराम और आठ घंटे मनोरंजन की बुनियादी मांग के साथ शुरू हुआ आंदोलन पूरी दुनिया के मजदूरों को अपनी मुक्ति का रास्ता दिखाने वाला साबित हुआ. निरसा में झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सचिव उमेश गोस्वामी के आवासीय कार्यालय पर मजदूर दिवस मनाया गया. मैथन में डीवीसी श्रमिक यूनियन मैथन शाखा ने यूनियन कार्यालय प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया. शुरुआत यूनियन के अध्यक्ष केके त्रिपाठी के झंडोत्तोलन से हुई. इसके बाद मई दिवस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. श्रद्धांजलि देने के बाद जुलूस निकाला गया, जो यूनियन कार्यालय से मैथन एरिया नम्बर 6, एरिया नंबर 5 एवं एरिया नंबर 4 टेंपो स्टैंड होते हुए पुनः वापस श्रमिक यूनियन कार्यालय में आकर सभा में तब्दील हो गया. झरिया गुजराती स्कूल प्रांगण में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने मजदूरों को सम्मानित किया. समिति द्वारा मजदूरों को तौलिया, चुडा, गुड, सत्तू का शरबत दिया गया. अध्यक्ष मीनू गोयल ने बताया कि उनकी संस्था सदैव सेवा कार्य में जुटी रहती है. नर सेवा नारायण सेवा भाव से आज का यह कार्यक्रम चलाया गया. मौके पर अध्यक्ष मीनू गोयल,  कोषाध्यक्ष मंजू भुसानीया, रूपा सुलतानिया आदि मौजूद थे. मुगमा क्षेत्र की सभी कोलियरियों में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की ओर से . पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने राजा कोलियरी में यूनियन का झंडा फहराया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मई दिवस विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ श्रमिकों की एकता और संघर्ष का संदेश है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही