Search

 
 
 

धनबाद: मम्मा को मां कहो या मम्मी दोनों एक ही बात है: राजेश ठाकुर

 

कांग्रेस के महा मिलन समारोह में जुटे कार्यकर्ता-नेता, कई नये सदस्य भी बने

Dhanbad: झारखंड कांग्रेस का महा मिलन समारोह टाउन हॉल में हुआ. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता और प्रभारी भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस सवाल को उन्होंने टाल दिया. मौके पर काफी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व प्रमुख भानु प्रताप और उनकी पत्नी आदि मौजूद थी. इसके अलावा पिछले दिनों मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा की गई जनसुनवाई में सभी कार्यकर्ताओं को समय नहीं मिल पाने पर खेद जताते हुए आने वाले वक्त में इसमें सुधार की बात कही गई. लोकसभा चुनाव में झामुमो के साथ बड़े भाई के रूप में नजर आएंगे या छोटे भाई के रूप में, इस सवाल का भी उन्होंने नपा तुला जवाब देते हुए कहा कि भाई तो भाई होता है. जी-20 सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया और मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. भारत और इंडिया पर कहा कि दोनों एक है, मम्मा को मां कहो या मम्मी दोनों एक ही बात है. कहा कि प्रधानमंत्री कितना नाम चेंज करेगे. कहा यह सब भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है. पीएम के सवाल पर कहा कि यह जनता तय करेगी. जनता का प्यार राहुल गांधी को मिल रहा है, लोग पूरे देश में कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं. कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे. हालांकि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की मौजूद नही थी. पूर्व मंत्री मन्ना मलिक, जलेश्वर महतो, जिला प्रभारी चंद्रशेखर सुकला के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही