Search

धनबाद: गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Dhanbad : गौतम बुद्ध सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार 4 मई को धनबाद प्रणव वाटिका सभागार में कुशवाहा समाज ने विश्व शांति व अहिंसा के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की 2585वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर समारोह में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए गए मार्ग पर चल कर ही समाज और विश्व का उत्थान हो सकता है. इस मौके पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई. उसके पहले मुख्य अतिथि ट्रस्ट के अध्यक्ष बी के सिंह, सचिव उचित महतो सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बुद्ध की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. विचार गोष्ठी में बी के सिंह ने बताया कि समाज के उत्थान और कल्याण के साथ पिछड़े वर्ग को साथ लेकर चलना है. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विवाह व अन्य समारोह के लिए कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे कार्यों के लिए समाज का अपना भवन जल्द बनाने का निर्णय किया गया. इसके लिए ट्रस्ट का गठन किया गया है व जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है. झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश सचिव उचित महतो ने कहा कि बुद्ध जयंती कुशवाहा समाज के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है. उन्होंने धर्मशाला निर्माण के लिए जल्द ही जमीन की व्यवस्था करने की बात कही. मौके पर प्रियंका देवी, हलधर महतो, भगवान प्रसाद, मोहन सिंह, रामदेव महतो, गुलाब सिंह कुशवाहा, सतेंद्र मंडल, वंशराज सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुशवाहा, सुरेंद्र महतो, अजय महतो सहित गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp