Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुरानी पेंशन स्कीम के लिए संघर्ष तेज़ करने का आह्वान

Advertisement
Advertisement

एचई स्कूल में हुई कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन झारोटेफ की बैठक

Dhanbad : राज्य के कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन झारोटेफ ने पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) में किसी भी तरह के परिवर्तन का विरोध करने का निर्णय लिया है. 25 सितंबर सोमवार को एचई स्कूल में झारोटेफ व एनएमओपीएस धनबाद जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक जिला अध्यक्ष जय होरो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित प्रांतीय उप महासचिव ब्रजेश कुमार भट्ट ने पुरानी पेंशन बहाली एवं एनपीएस की राशि वापस लाने के लिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया. जय होरो ने कहा कि वह पूर्ण पेंशन के लिए 33 वर्ष की पूर्ण सेवा की शर्त का विरोध करेंगे. बैठक में सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष संजय गिरी के अलावा प्रमोद सिंह चौधरी, देवेश त्रिवेदी, शिवेश झा, राकेश कुमार, संध्या रानी, जगजीत कौर, रेखा कुमारी, पूजा प्रियदर्शनी, प्रियंका कुमारी, छाया, मो रजा, संतोष मुखर्जी, विनोद कुमार, प्रदीप, दीपक कुमार, मदन प्रसाद नायक, नौशाद अंसारी, मंसूरी, रामकिशुन सिंह चौधरी, उत्तम मण्डल, प्रभाकर सिंह चौधरी, अनंत कुमार, जितेंद्र सिंह आदि शामिल मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही