Search

 
 
 

धनबाद : बेनागड़िया में जयराम महतो की सभा को सफल बनाने का आह्वान

 

समिति का प्रतिनिधिमंडल टाइगर से मिला, गांवों में जा कर लोगों को प्रेरित करने की जरूरत बताई

Nirsa : निरसा विधानसभा क्षेत्र के केलियासोल प्रखंड बेनागड़िया फुटबॉल मैदान में 9 सितंबर को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की संकल्प सभा की सफलता को लेकर शुक्रवार 25 अगस्त को मिठू महतो की अध्यक्षता में बेनागड़िया गांव के सुभाष चौक पर बैठक हुई. बैठक में सभा की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया. कहा गया कि अपने हक के लिए एकजुट होना पड़ेगा. गांव-गांव में पार्टी की नीति और सिद्धांत से लोगों को अवगत कराना होगा. हक व अधिकार मांग कर नहीं, बल्कि छीन कर लेना होगा बैठक के बाद समिति का प्रतिनिधिमंडल कुश महतो के नेतृत्व में पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो से मिलने उनके आवास तोपचाची पहुंचा. टाइगर ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में कई दिशा निर्देश दिए. बैठक की जानकारी देते हुए कुश महतो ने बताया कि सभा में निरसा सहित पूरे धनबाद लोकसभा क्षेत्र से समर्थक जुटेंगे. निरसा, गोविंदपुर, सिंदरी, धनबाद, बलियापुर में बैठक कर लोगों को सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल में मिट्ठू महतो, महादेव महतो, ललित कुमार राय, रंजीत महतो, रोहित महतो, मनोज महतो, सोमनाथ महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही