Search

 
 
 

धनबाद: कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ व संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

 

कांग्रेस ने जो 70 वर्षों में किया उसे बेच रही है भाजपा: मन्नान मल्लिक

Maithan:  कांग्रेस का एग्यारकुंड प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व संगठन सशक्तीकरण 27 अगस्त रविवार को लायकडीह स्थित पुष्पा लॉज में संपन्न हुआ. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मन्नान मलिक, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित थे. सम्मेलन में बूथ, पंचायत एवं मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए कमेटी गठन पर विस्तार से चर्चा की गई. पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि कहा कि देश के विकास में कांग्रेस ने 70 वर्षों में जो योगदान दिया है, उसे आज भारतीय जनता पार्टी बेचने का काम कर रही है. कहा कि मोदी सरकार लोगों की भावनाओं से खेल कर झूठे प्रलोभन देकर देश को लूटने का काम कर रही है. भाजपा ने जनता से जो भी वादे किये थे, वह आज तक पूरा नहीं कर सकी. जनता इस बार भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है. जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि वर्तमान सांसद की चुप्पी के कारण एम्स हॉस्पिटल, एयरपोर्ट जैसी योजनाएं धनबाद को गंवानी पड़ी.  जनता की वर्षों से मांग रही है कि धनबाद में एयरपोर्ट और एम्स बने. लेकिन भाजपा ने उनके सपने को चकनाचूर कर दिया. उन्होंने कहा कि इस बार धनबाद की जनता कांग्रेस उम्मीदवार को जिताकर लोकसभा भेजने का मन बना चुकी है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ, पंचायत एवं मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करना है. कहा कि इस क्षेत्र में कई वर्षों से संगठन का चुनाव भी नहीं हो सका है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत व बूथ से लेकर पंचायत व मंडल स्तर तक की कमेटी बनाने में लग जाएं. सम्मेलन की अध्यक्षता डीएन यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मसूद आलम ने किया. मौके पर वकील बाउरी, डीएन यादव, जियाउल अंसारी, नकूल यादव, कपिलदेव प्रसाद, रामवृक्ष यादव, बलराम राय, शंकर कोइरी, परमेश्वर यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही