Search

 
 
 

धनबाद: बैंक मोड़ चेंबर कार्यालय में नहीं लगा कैंप, बूस्टर डोज लिये बिना लौटे लोग

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय बूस्टर डोज कैंप पर संडे ने विराम लगा दिया है. बूस्टर डोज लेने पहुंचे सैकड़ों लोगों को चेंबर कार्यालय से बैरंग लौटना पड़ा. मीडिया से बात साझा करते हुए बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स सेक्रेटरी प्रमोद गोयल ने बताया कि आज सुबह सीएस कार्यालय से फोन के माध्यम से संडे होने और स्टाफ ना रहने की बात कहकर कैंप को स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि धनबाद में पहली बार किसी चेंबर के द्वारा बूस्टर डोज कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें पिछले 2 दिनों से बूस्टर डोज लेने वाले लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही थी. पहले दिन 270 लोगों ने चेंबर कार्यालय पहुंचकर बूस्टर डोज लिया तो दूसरे दिन 250 लोगों बूस्टर डोज लगवाए. क्योंकि कैम्प तीन दिवसीय था इसलिए शुक्रवार, शनिवार के बाद अब रविवार को भी लोग बूस्टर डोज लगवाने की उम्मीद से चेंबर कार्यालय पहुंचे, लेकिन यहां से लोगों को बैरंग लौटना पड़ गया. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही