Search

 
 
 

धनबाद : मोदी के जन्मदिन पर बलियापुर में शिविर, 400 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

 
Sindri : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-bhagdaur-club-won-the-title-of-gurudas-chatterjee-memorial-football-tournament/">(Dhanbad)

जिला भाजपा ग्रामीण की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत 18 सितंबर को बलियापुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. बलियापुर दुर्गा मंदिर व पहाड़पुर शिव मंदिर के समीप लगे शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 400 लोगों की जांच की. उन्हें जरूरी दवाएं मुफ्त दी  दी गईं. डॉ. दीपक कुमार दास, डॉ. एके सिन्हा व डॉ. विद्युत चक्रवर्ती ने मरीजों की जांच की. धनबाद के सांसद पीएन सिंह, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे. पीएन सिंह ने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. मौके पर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, जयप्रकाश सिंह, रतिरंजन गिरि, निताई रजवार, फिरोज दत्ता, संजय महतो, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मंटू रवानी, अरविंद पाठक, गोपाल भारती आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dozens-of-workers-of-other-parties-joined-jdu/">धनबाद

: दूसरे दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा जदयू का दामन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही