Search

 
 
 

धनबाद : हटिया मोड़ से माडा कॉलोनी तक 4 जनवरी को अतिक्रमण हटाओ अभियान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) हीरापुर हटिया मोड़ से माडा कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार तक सड़क पर 4 जनवरी बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. सोमवार 2 जनवरी को यह जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने दी. उन्होंने कहा कि उपरोक्त सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटना की सूचना मिल रही है. यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है. अतिक्रमण हटाने में कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार बंधु कच्छप व कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र नाथ ठाकुर की प्रतिनियुक्ति विधि व्यवस्था संधारण एवं सशस्त्र बल के प्रभारी के रूप में की गई है. दंडाधिकारी धनबाद थाना के थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही