Search

 
 
 

धनबाद : शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ दिखावा, कार्रवाई का किसी पर कोई असर नहीं

 
नो वेंडिंग जोन में दुकान लगने से सड़कें सिकुड़ी, मॉल के बाहर भी सड़क का अतिक्रमण कर हो रही वाहनों की पार्किंग
Dhanbad : शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ दिखावा बन कर रह गया है. मुख्य सड़कों से लेकर हाट बाजार में अतिक्रमण के कारण सड़कें फिर से सिंगल सड़क बन कर रह गई है. सड़क के दोनों तरफ 6-6 फीट तक कब्जा हो चुका है. कुछ माह पूर्व निगम की ओर से उजाड़े गए शेड भी वापस अपनी जगह आ गए है. नाली पर भी दुकानें लग रही है. बाइक से लेकर महंगी से महंगी गाडियां सड़कों पर ही पार्क हो रही हैं. लेकिन इन्हे देखने वाला कोई नहीं है. क्योंकि इसके बदले मुद्रा मोचन हो रहा है. यही वजह है कि अधिकारी अब अभियान को लेकर कोई रुचि नहीं दिखा रहे है. [caption id="attachment_729886" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/ATIKRAMAN-272x122.jpg"

alt="" width="272" height="122" /> डीआरएम चौक के पास नो वेंडिंग जोन में लगे ठेले[/caption]

कोर्ट रोड में निगम के आदेश का नहीं पड़ा कोई असर

पुलिस लाइन से डीआरएम चौक तक सब्जी, फल, फूल, ठेला और वाहने सड़कों पर ही पार्क होती है. इसके कारण कोर्ट, बैंक और उपायुक्त कार्यालय आने जाने वाले लोगों को हर दिन सड़क जाम का सामना करना पड़ता है. इसी साल मार्च महीने में नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने इस मार्ग को नो वेंडिंग जोन घोषित किया था. लेकिन इसका जमीन पर दूर-दूर तक कोई असर नहीं हुआ.

बैंक मोड़ में सड़कों पर होती है पार्किंग

शहर में बैंक और इलेक्ट्रॉनिक हब के लिए मशहूर बैंक मोड़ अब सड़क पर वाहन पार्किंग और दुकानों के होडिंग पोस्टर के लिए भी जाना जाने लगा है. 6 साल पहले बैंक मोड़ से झरिया कतरास मोड़ तक सड़क को टू लेन बनाया गया, तब सबको लगा जाम से अब निजात मिलेगी. लेकिन अब इसी सड़क पर निगम वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलता है. सड़क फिर से सिकुड़कर सिंगल रोड बन चुकी है.

पुराना बाजार से नहीं हटा अतिक्रमण

शहर के पुराना बाजार में इसी साल नाले से अतिक्रमण हटाने की योजना बनी थी, एक दो दिन कार्रवाई भी हुई, उसके बाद व्यवसायी निगम पहुंच गए और अभियान बंद हो गया. उसके बाद निगम के अधिकारी हिम्मत नहीं जुटा पाए.

8 लेन सड़क पर असर्फी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

शहर का 8 लेन सड़क जो अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया है, लेकिन यहां भी अतिक्रमण जारी है. एसडीओ  के आदेश पर डेढ़ माह पूर्व निगम ने अभियान शुरू किया था, कुछ दुकानें हटायी भी गयीं, लेकिन सबसे बड़े अतिक्रमणकारी असर्फी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने से निगम के अधिकारी पीछे हट गए. अब तो चर्चा है कि निगम के लोग अस्पताल के साथ मैनेज हो गए.

एसडीओ बंगला के बाहर भी अतिक्रमण

शहर में अतिक्रमण सिर्फ एक दो स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि अधिकारियों के बंगले भी इसका शिकार है. हीरापुर स्थित एसडीओ बंगला के बाहर भी सड़क के दोनों ओर सड़क पर कपड़ा, जूता चप्पल, जूस, फल की दुकाने लगती है. अधिकारी भी इस बात को जानते है और देखते भी है, लेकिन सड़क से बाजार कभी खत्म नहीं होता है. इतना ही नहीं निगम ने अभी कोहिनूर मैदान में वेंडिंग जोन बनाया है, फुटपाथ वालों ने दुकान भी ली, लेकिन अब यह वेंडिंग जोन बंद होने के कगार पर है. यहां के ज्यादातर दुकानदार सड़क पर आ गए है.

15 अगस्त के बाद फिर होगी कार्रवाई

धनबाद नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस ने कहा कि अतिक्रमण तो हटाया जाता है, लेकिन फिर से दुकानें सज जाती है. 15 अगस्त के बाद फिर से अभियान शुरु करेंगे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-delhi-police-reached-kumardhubi-in-cybercrime-case/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : साइबर क्राइम मामले में दिल्ली पुलिस पहुंची कुमारधुबी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही