Katras : कतरास (Katras)">https://lagatar.in/people-are-suffering-due-to-power-cut-for-12-15-hours-in-dhanbad%e0%a4%9f/">(Katras)
की धरोहर कतरी नदी को बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज हो गई है. धनबाद के डीडीसी शशि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने 31 मई को लिलोरी मंदिर के समीप कतरी नदी का निरिक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने नदी में जमा गाद-कीचड़ निकालने समेत नदी का अतिक्रमण आदि बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. साथ ही सरकार की डीएमएफटी योजना के तहत नदी की सफाई कराने की योजना पर भी मंथन किया गया., डीडीसी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में डीसी के निर्देशानुसार नदी की सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, नदी के चिह्नित हिस्से में जगह-जगह चेकडैम बनाने की भी योजना है. ज्ञात हो कि नदी को बचाने के लिए कतरी नदी बचाओ अभियान समिति के बैनर तले स्थानीय लोग लगातार अभियान चला रहे हैं. निरीक्षण करने पहुंची टीम में डीडीसी के अलावा बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति, बीपीओ दीपक रवानी, कृष्ण कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, नवीन कुमार, निशांत तिवारी शामिल थे. मौके पर कतरी नदी बचाओ अभियान समिति के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, संरक्षक मुबारक अंसारी, संयोजक लखन प्रसाद महतो, सचिव अर्जुन महतो, डॉ. मधु माला, नंदन बाबा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maharas-is-the-pinnacle-of-devotion-acharya-kanhaiya/">धनबाद
: भक्ति की पराकाष्ठा है महारास- आचार्य कन्हैया [wpse_comments_template]
धनबाद : कतरी नदी को बचाने की मुहिम तेज, डीडीसी ने किया निरीक्षण
Leave a Comment