Search

 
 
 

धनबाद: बलियापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कैंपस प्लेसमेंट

 
Sindri : सिंदरी (Sindri)  बलियापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ईस्ट कैंपस सांवलापुर में मंगलवार 11 अक्टूबर को गुजरात की सुजुकी कंपनी ने 400 छात्रों का साक्षात्कार लिया. साक्षात्कार में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिकल, वेल्डर आदि विभागों के विद्यार्थी शामिल हुए. चयनित विद्यार्थियों को जॉब के लिए गुजरात भेजा जाएगा. निदेशक अब्दुल सत्तार व संयुक्त निदेशक अब्दुल जब्बार ने कहा कि ईस्ट कैंपस के छात्रों को तकनीकी शिक्षा दी जाती है. भारी संख्या में यहां के छात्र देश के विभिन्न शहरों में नौकरी कर रहे हैं. मौके पर सुजुकी मोटर्स कंपनी के एचआर प्रियंक चौहान, देवाशीष कुमार, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह, चेतन ठाकुर इंस्टीट्यूट के निदेशक अब्दुल सत्तार, संयुक्त निदेशक अब्दुल जब्बार, प्राचार्य सदाकत हुसैन अंसारी, उप प्राचार्य मोहम्मद इस्लाम अंसारी, टेक्निकल एडवाइजर गोकुल चंद्रदेवनाथ, वरिष्ठ अनुदेशक सीआर उपाध्याय, नूर आलम, एमसी मंडल, विनय कुमार, इमामुल अंसारी, मिनाजुल हक, जियाउल हक, मो आरीफ, मुजफ्फर आलम, विकास महतो, रंजीत चालक आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-non-gazetted-employees-staged-a-sit-in-for-the-fulfillment-of-17-point-demands/">धनबाद

: अराजपत्रित कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही