Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  आर एस मोर महाविद्यालय के तीन छात्रों का हुआ कैंपस सेलेक्शन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आरएस मोर महाविद्यालय गोविदपुर के तीन छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट रिलायंस जियो फाइबर कंपनी में हो गया. किया गया. गुरुवार 11 मई को कंपनी की ओर से चलाए गए प्लेसमेंट अबियान के तहत इंजीनियर के पद पर तीनों छात्रों का चयन किया गया. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने चुने गए छात्रों एवं महाविद्यालय प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ राजेन्द्र प्रताप समेत सभी सदस्यों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है. इस सफलता से प्रतिष्ठित कंपनियों में अच्छा प्लेसमेंट हासिल करने की आर एस मोर महाविद्यालय के छात्रों की क्षमता उजागर हुई है. प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ राजेन्द्र प्रताप ने कहा कि यह महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. 3 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट सफलतापूर्वक हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही