Search

 
 
 

धनबाद: राहुल की संसद सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या  : सुरेशचंद्र झा

 
Maithan : मैथन (Maithan)   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेशचंद्र झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर तानाशाही चलाने का आरोप लगाया है. कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सदन के अंदर और बाहर जनहित के मुद्दे उठाकर मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे थे. इससे घबराकर मोदी सरकार ने साजिश के तहत उनकी सदस्यता रद्द करा दी, जो लोकतंत्र की हत्या है. सोमवार को 3 अप्रैल को आवासीय कार्यालय में चिरकुंडा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचारी पकड़े नहीं जाते हैं, बल्कि फरार हो जाते हैं. ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या, रेड्डी बंधु आदि देश छोड़ कर कैसे भाग गये, इसका जबाब देने की बजाय मोदी सरकार राहुल गांधी के पीछे पड़ी है. कहा कि राहुल गांधी जब सदन में अडानी-मोदी के मुद्दा उठाते हैं तो माइक बंद कर दिया जाता है श्री झा ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जय भारत सत्याग्रह की शुरुआत की है, जिसके तहत धरना प्रदर्शन, नुक्कड़ सभा आदि आयोजित किये जाएंगे. प्रेसवार्ता में पर्यवेक्षक वकील बाउरी, मो. क्यूम अंसारी, मो. आमिरूल, नागेंद्र कुमार सिंह, शशिभूषण नाथ तिवारी, हरदेव मंडल, डॉ. रेखा साव, परमानंद सिंह, नकुल मोदी, मंतोष यादव, निशिकांत मिश्रा, जीतेन्द्र मिश्रा, श्यामाकांत मिश्रा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही