Search

 
 
 

धनबाद : बाधित ट्रेनों का टिकट रद्द कराने पर नहीं लगेगा कैंसिलेशन चार्ज

 
Dhanbad : सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्नि‍पथ योजना के विरोध के चलते धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/thousands-of-passengers-stranded-at-dhanbad-station-all-upset/">(Dhanbad)

आने वाली कई ट्रेनें 17 जून को  दूसरे स्‍टेशनों पर रोक दी गई हैं. वहीं, धनबाद-पटना (अप एंड डाउन) एक्‍सप्रेस, धनबाद-आसनसोल एक्‍सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इधर, धनबाद रेल डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी पीके मिश्रा ने दावा किया है रद्द या बाधित ट्रेनों का टिकट कैंसल कराने पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा. रेलवे ने फंसे यात्रियों को निकालने की व्यवस्था की है. इसमें आरपीएफ व वाणिज्य विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं. पीआरओ ने कहा कि स्टेशनों पर लगातार अनाउंमेंट कर यात्रियों को अदयतन सूचनाएं दी जा रही है. वहीं, नियमित अंतराल पर ट्वि‍टर व फेसबुक के जरिए भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. स्थिति सामान्य होने पर यात्रियों को गंतव्‍य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है. जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों को रिशेड्यूल कर चलाया जाएगा.

विभिन्‍न स्‍टेशनों पर 124 ट्रेनें रोकी गईं

पीआरओ ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्‍न स्टेशनों पर 124 ट्रेनों को रोक दिया गया है. वहां आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से यात्रियों व ट्रेन को सुरक्षा प्रदान की गई है. उन्‍होंने दावा किया कि यात्रियों को खना-पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है. लोगों को ट्रेन से संबंधित सूचना से अवगत कराने के लिए हेल्पलाइन जारी भी जारी किया गया है. टिकट रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की व्‍यवस्‍था की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/zuma-of-peace-in-dhanbad-apprehension-air-everyone-happy/">धनबाद

में शांति का `जुमा`, आशंका हवा, सब खुश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही