Search

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में कैंसर मरीजो को नही मिल पा रहा पूर्ण लाभ, मरीज कर रहे बाहर का रुख

दिसंबर 2022 में पीजी बिल्डिंग में शुरू हुआ है कैंसर विभाग, हर रोज़ पहुंचते हैं 15-20 मरीज़
Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज दिसंबर 2022 में शुरू हुआ है. लेकिन 7 महीने गुजर जाने के बावजूद कैंसर मरीजों को सभी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. लिहाजा मजबूरी में मरीज़ों को बेहतर इलाज के लिए बाहर का रुख करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार कैंसर पीजी बिल्डिंग में बने कैंसर विभाग में इलाज के नाम पर सिर्फ आउटडोर सेवा चल रही है. जिससे यहां आने वाले मरीज संतुष्ट नही है. उनका कहना है कि कुछ जांच के अलावा हल्की-फुल्की दवाइयां दे कर मरीजो को इलाज के लिए बाहर जाने की सलाह दी जाती है. एसएनएमएमसीएच में प्रतिदिन लगभग 15 से 20 मरीज पहुंचते हैं. जिसमें कुछ मरीज नियमित जांच के होते हैं. तो कुछ वैसे मरीज होते हैं जिनका पहले से इलाज चल रहा है.

  सुविधाएं धीरे-धीरे हो रही हैं बेहतर : डॉ.ज्योति रंजन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ज्योति रंजन प्रसाद का कहना है कि अस्पताल में पहली बार कैंसर के इलाज की सुविधा शुरू की गई है. अस्पताल के पीजी बिल्डिंग में मरीजों के लिए आउटडोर सेवा चलायी जा रही है. जहां मरीजों को कुछ जरूरी जांच के साथ इलाज भी किया जा रहा है. इलाज के लिए आवश्यक उपकरण मंगाया गये हैं. फिलहाल इस दिशा में अस्पताल लगातार काम कर रहा है. आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाया जाएगा. इसके लिए विभाग को लिखा गया है.

               धनबाद में 25 हज़ार कैंसर मरीज़

आंकड़ों की माने तो धनबाद जिले में 25 हज़ार कैंसर पीड़ित मरीज है. जिसमें 65% माउथ कैंसर की चपेट में हैं तो 25% लंग कैंसर के मरीज हैं. डॉक्टरों का कहना है कि कोयलांचल में कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या के पीछे प्रदूषण मुख्य कारण है. तंबाकू का सेवन करने वाले कैंसर मरीजो की संख्या सबसे अधिक है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-pithakyari-panchayats-primary-school-victim-of-departmental-indifference/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : विभागीय उदासीनता का शिकार पीठाकयारी पंचायत का प्राथमिक विद्यालय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//