Search

 
 
 

धनबाद: कैंसर पीड़िता को नहीं मिली मुख्यमंत्री गंभीर उपचार योजना से मदद

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कैंसर पीड़िता लखी देवी को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना से कोई मदद नहीं मिल रही है. निराश हो कर पीड़िता अब आम लोगों से मदद की गुहार लगा रही है. धैया के लाहबानी निवासी लखी देवी विगत 4 माह से गंभीर बीमारी कैंसर से पीड़ित है. इलाज के लिए लगभग 6 लाख रुपये का खर्च बताया गया है. पैसे जुटाने के लिए दर दर की ठोकर खाने के बाद मुख्यमंत्री के आपात कोष से सहायता मांग रही है. विगत 3 माह से सिविल सर्जन कार्यालय का चक्कर लगाने बावजूद उसे योजना लाभ नही मिला. बीमारी और गरीबी से तंग लखी देवी की पुत्री ने मीडिया का दरवाजा खटखटाया है. पीड़िता की बेटी ने बताया कि उनकी मां कैंसर की बीमारी से लड़ रही है. गरीबी और बेबसी के कारण वह इलाज का खर्च नहीं उठा सकती. इसीलिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना से सहायता के लिए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची. लगभग 3 महीने से वह कार्यालय तक दौड़-धूप  कर रही है. बावजूद कोई परिणाम नहीं निकला. उसने बताया कि सीएस कार्यालय जाने पर टालमटोल किया जाता है, तरह-तरह का आश्वासन दिया रहा है. मगर कोई परिणाम नहीं नजर आ रहा. वह धनबाद के विधायक राज सिन्हा को भी दुखड़ा सुना चुकी है. बावजूद योजना का लाभ नहीं मिला. वह बताती है कि उसके परिवार में मां के अलावा दो बहनें हैं. घर का खर्च चलाने के लिए मां घरों में दाई का काम करती थी. अब वह बीमार है तो घर-परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है. विवश होकर वह आम लोगों से मदद मांग रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही