Dhanbad : लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में मंगलवार 30 मई को झारखंड पुलिस एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सप्तम महाधिवेशन की घोषणा हो गई है. महाधिवेशन 15 जून को रांची में होगा. 16 जून को झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव रांची में कराया जाएगा. इसी उद्देश्य से धनबाद शाखा अंतर्गत 59 मतदाताओ से सभी प्रत्याशी वोट मांगने आए थे. बैठक इसीलिए हुई. बैठक में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के जैप- 3, रेल शाखा, धनबाद शाखा के सदस्य भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: झारखंड पुलिस एसोसिएशन की बैठक में प्रत्याशियों ने मांगे वोट
Last Updated: May 30, 2023 12:00 AM (IST)