Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एग्यारकुंड में मतदाताओं को रिझाने में जुटे प्रत्याशी, करा रहे नाली की सफाई

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) पंचायत चुनाव में नामांकन का दौर खत्म होते ही प्रत्य़ाशी मतदाताओं को लुभाने के अभियान में जुट गए हैं. इस अभियान में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी हो रहा है. मतदाताओं को तरह तरह के प्रलोभन देने का काम शुरू कर दिया गया है. मुखिया प्रत्याशी तो खुद के खर्च पर नालियों की भी सफाई करा रहे हैं. कुम्हार टोला में ऐसा ही प्रयास किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी अभय घोष द्वारा नाली की सफाई कराई जा रही है. प्रत्याशी से बात की गई तो पहले उन्होंने कहा कि वह निजी मद से सफाई करा रहे हैं. परंतु थोड़ी देर बाद ही वह अपनी बात से मुकर गए. कैमरे के सामने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ अमृता कुमारी को सूचना मिली तो उन्होंने गलफरबाड़ी पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने को कहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-vehicle-checking-campaign-in-kumardhubi-on-the-instructions-of-ssp/">धनबाद

: एसएसपी के निर्देश पर कुमारधुबी में वाहन जांच अभियान [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही