Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एग्यारकुंड और कलियासोल में प्रत्याशियों को मिल गया चुनाव चिह्न

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में सोमवार 9 मई को मुखिया प्रत्याशियो के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया. चुनाव चिह्न के रूप में किसी को सेब, किसी को दूरबीन, किसी को बैलून तो किसी को बल्लेबाज मिला. सिंबल मिलने के बाद प्रत्याशी समर्थकों को दिखाने और रिझाने में जुट गए. है एग्यारकुंड में मुखिया पद के लिए 145 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. उनमें सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया. नाम वापसी के बाद अब 138 प्रत्याशी मैदान में हैं.

  वार्ड सदस्यों में किसी को गैस तो किसी को बैगन

वार्ड सदस्यों में किसी को गैस तो किसी को बैगन और किसी को मिर्चा का सिंबल मिला है. 417 प्रत्याशियों ने निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के लिए नामांकन पत्र जमा किया गया था,जिसमें 76 निर्विरोध चुन लिये गए हैं. 35 सीट खाली रह गई और पांच प्रत्याशियो ने नामांकन वापस ले लिया है. अब 336 वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी मैदान में एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोंकेंगे. सभी प्रत्याशी सिंबल मिलने के बाद प्रचार-प्रसार के लिए समर्थकों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं.

  कलियासोल में प्रत्याशियों को बताये गए नियम-कायदे  

कलियासोल प्रखंड में भी मुखिया प्रत्याशियों को सिंबल दे दिया गया है. सोमवार की दोपहर धनबाद के आब्जर्वर श्रवण कुमार प्रजापति एवं सामान्य पर्यवेक्षक अखोरी शशांक सिंन्हा ने कलियासोल प्रखंड के सभागार में मुखिया प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के नियम-कायदे से अवगत कराया. कहा कि इन नियमों का पालन नहीं करने एवं आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई के भागीदार होंगे. मौके पर श्रम अधीक्षक धनबाद प्रवीण कुमार, कनीय अभियंता अजय कुमार, सीओ दिवाकर दुबे, कलियासोल बीडीओ रेणु कुमारी , एग्यारकुंड बीडीओ बिनोद कर्मकार सहित क्षेत्र के मुखिया प्रत्याशी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-three-and-a-half-lakh-rupees-cheated-from-two-youths-in-the-name-of-giving-car/">धनबाद:

कार देने के नाम पर दो युवकों से ठग लिये साढ़े तीन लाख रुपये [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही