Search

 
 
 

धनबाद : गायत्री यज्ञ में पहुंचे एनडीए व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी

 
Katras :  कतरास के गुहीबांध स्थित मां गायत्री मंदिर प्रांगण में आयोजित 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ में मंगलवार को गिरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल हुए. उन्होंने हरिद्वार से आये आचार्य को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. चौधरी ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. इसके साथ ही लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है. मौके जिला प्रधान सचिव सह सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह, कृष्णा किशोर आदि मौजूद थे. दोपहर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो भी हवन पूजन में शामिल हुए. मथुरा ने प्रभु के चरण में मत्था टेक कर जीत का आशीर्वाद मांगा. ज्ञायत्री मंदिर परिवार ने महतो का पुष्प वर्षा व गंगा जल से छिड़काव कर स्वागत किया. मौके पर पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, मदन महतो, दिनेश महतो, रामू शर्मा, बालबाल गोविंद राम गुप्ता, सुरेश महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही