Search

 
 
 

धनबाद : प्रत्याशियों को अपनी पार्टी से ज्यादा विपक्षी नेताओं पर भरोसा

 

ददई दुबे से मिले ढुल्लू, लिया आशीर्वाद

कांग्रेस को चमत्कार की उम्मीद, एक माह पीछे चल रहीं अनुपमा

Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट के दोनों प्रमुख दलों भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी पार्टी से ज्यादा विरोधी दल के नेताओं पर भरोसा जता रहे हैं. दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे की पार्टी में सेंधमारी की जुगत में लगे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पति और बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने अपनी दोनों प्रेसवार्ता में साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस से ज्यादा उन्हें भाजपा वोट दिलाएगी. वहीं, दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने शनिवार को बोकारो पहुंच कर कांग्रेस के दिग्गज नेता ददई दुबे से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

कांग्रेस प्रत्याशी में देरी के बावजूद तेजी नहीं

कांग्रेस प्रत्याशी की चुनावी ट्रेन तीन हफ्ते बाद धनबाद संसदीय क्षेत्र के स्टेशन पर पहुंची है. इसके बावजूद अब तक उनमें तेजी नहीं देखी जा रही है. 16 अप्रैल को उम्मीदवारी की घोषणा के बाद अनुपमा सिंह 17 को धनबाद पहुंचीं. इसके बाद 19  अप्रैल को भी धनबाद आकर कार्यकर्ताओं से मिलीं और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. शनिवार को क्षेत्र में उनकी उपस्थिति नहीं देखी गई. रविवार को वह रांची में आयोजित इंडिया गठबंधन की उलगुलान रैली में शामिल होंगी. विधायक अनूप सिंह ने कहा है कि 23 अप्रैल से वह जामाडोबा स्थित कार्यालय में लगातार रहेंगे. 24 मार्च को भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद से ढुल्लू महतो लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इसके एक महीने बाद अनुपमा सिंह की सक्रियतता बढ़ने की उम्मीद है.

कांग्रेस में बढ़ रहे विरोध के स्वर

अनुपमा सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस नेताओं का विरोध बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें मनाने की कोशिश भी नहीं की जा रही है. मालूम हो कि शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललन चौबे ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनूप सिंह ने ललन चौबे पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी. यहां तक कह दिया कि ललन चौबे और ढुल्लू महतो में कोई अंतर नहीं है.

ग्रामीणों से ज्यादा यूनियन सदस्यों पर विश्वास

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को ग्रामीण वोटरों से ज्यादा यूनियन से जुड़े मजदूरों व सदस्यों पर भरोसा है. अनुपमा ने अपने संबोधन में कभी ग्रामीणों को साधने की कोई बात नहीं कही है. उन्हें उनके पति अनूप सिंह की ट्रेड यूनियन पर ज्यादा भरोसा है. वहीं, दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी कोलियरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-school-timings-changed-classes-up-to-8th-will-run-till-11-30-am/">धनबाद

: स्कूलों का समय बदला, 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 11.30 बजे तक चलेंगी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही