Search

 
 
 

धनबाद: कन्या बचाओ जागरुकता को लेकर निकाला कैंडल मार्च

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत कन्या बचाओ जागरूकता सप्ताह की शुरुआत लुबी सर्कुलर रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से 30 जनवरी की शाम को कैंडल मार्च निकालकर की गई. रैली को सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रैली रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि बेटियां भी हमारा एक अंग है. लोगों में मान्यता है कि बेटियां हमारे लिए बोझ है. इसलिए लोग पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन कर भ्रूण जांच कराते हैं. जांच के दौरान बेटियां होने पर भ्रूण में ही हत्या करा देते हैं. यह बहुत ही गंदी परंपरा है. यह परंपरा तेजी से समाज में फैल रही है. उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग चाहता है कि बेटियों का भी सामाजिक स्तर बेटों की तरह बढ़े. उन्हें मान सम्मान मिले. पढ़ाई में आगे आएं. बेटों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चले. रैली में एएनएम, सहिया, एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही