Search

 
 
 

धनबाद : प्रेमी युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए निकाला कैंडल मार्च

 
Sindri :  धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड के नीमटांड़ निवासी प्रेम रवानी के हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने 26 मई की शाम कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च नीमटांड़ से निकलकर कुसमाटांड़, मुकुंदा समेत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. आक्रोशित ग्रामीण प्रेम रवानी को इंसाफ दो, हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करो, हत्यारों को फांसी दो जैसे नारे लगा रहे थे. सभी के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं व कैंडल थी. ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस बिना किसी दबाव में हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खि‍लाफ कार्रवाई करे. कैंडल मार्च में नीमटांड़, कुसमाटांड़, सुरूंगा, हुचुकटांड़ व आसपास के लोग शामिल थे. बताते चलें कि प्रेम रवानी 24 मई को अपनी प्रेमिका से मिलने बाइक से दो दोस्‍तों के साथा भूदा गया था. दोस्‍तों ने थोड़ा पहले ही उसे बाइक से उतार दिया था, जहां से वह प्रेमिका से मिलने पैदल ही चला गया था. रात में परिजनों को एसएनएमएमसीएच धनबाद से उसकी मौत की सूचना मिली थी. कैंडल मार्च में समीर रवानी, मनबोध रवानी, विकास रवानी, मनोज रवानी, युधिष्ठिर रवानी, महेंद्र रवानी, सोरेन रवानी, दौलत रवानी, विजय रवानी, हरिपद रवानी, मधुसूदन मोदक, भवानी देवी, कारी देवी, कमला देवी, कंचन कुमारी, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, जामनी देवी, रेखा देवी शकुंतला देवी सहित अन्‍य महिला व पुरुष शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=318104&action=edit">धनबाद

के इस गांव में बाप नहीं ब्याहना चाहते बेटियां, 40 प्रतिशत युवा कुंवारे, कारण पानी है `बीमारी वाला ` [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही