Search

धनबाद: सिंदरी में कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

Sindri: सिंदरी (Sindri)  बीआईटी सिंदरी के छात्रावास संख्या 16 के समीप गोशाला-सिंदरी मुख्य सड़क पर मंगलवार 7 फरवरी की सुबह साढ़े दस बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हालांकि वाहन चालक सुमित कुमार सिन्हा बाल बाल बच गया. उसे पैर में चोट आई है और रोहड़ाबांध के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिंदरी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या जे एच 10 ए एक्स 0541) सड़क पर बैठे आवारा पशुओं को बचाने में चार बार पलट गई. पलटती कार सड़क किनारे लगे बीआईटी  छात्रावास संख्या 16 के बोर्ड से जा टकराई.  टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का आगे व पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. एफसीआई आवास संख्या एफ 81 निवासी 25 वर्षीय चालक घायल हो गया है. चिकित्सकों ने बताया कि उनके पैर में चोटें आईं है, जिसमें दस टांके लगाए गए हैं. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को ओपी लाने की कोशिश की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-on-the-third-floor-of-state-bank-of-india/">धनबाद:

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के तीसरे तल्ले में लगी आग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp