Search

 
 
 

धनबाद: कार और ट्रक में भिडंत, बुजुर्ग महिला की मौत

 

गलफरबाड़ी पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Maithan :  नेशनल हाईवे पर 26 अगस्त शनिवार की सुबह जगदम्बा पेट्रोल पंप के समीप कार और ट्रक में टक्कर हो गयी, जिससे कार पर सवार वृद्ध महिला (90) की मौत हो गई. टक्कर से कार के परखचे उड़ गए. गलफरबाड़ी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और घायलों को अस्पताल भेज दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. चालक ने बताया कि ट्रक लेकर कोलकाता से दिल्ली जा रहा था. जगदम्बा पेट्रोल पंप के समीप तेज गति से पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर टकरा गयी. कार पर एक वृद्ध महिला के अलावा अन्य लोग सवार थे. सभी वृद्ध महिला इलाज करा कर वापस लौट रहे थे. बताया जाता है कि कार चालक की आंख लग गयी थी, इसलिए दुर्घटना हुई. मृतका की पहचान में पुलिस जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही