Search

 
 
 

धनबाद: पुटकी के करकेंद मोड़ पर कार व ट्रक में हुई टक्कर

 

कोई हताहत नहीं, दोनों वाहनों के चालक के बीच हुई तू तू मैं मैं

Putki : करकेंद मोड़ पर 26 जुलाई बुधवार को शाम लगभग 6 बजे लोयाबाद की तरफ़ से आ रहे कोयला लदे ट्रक (JH10AE6265) व पुटकी की ओर से आ रही मारुति कार (JH10BA6506) के बीच टक्कर हो गई. टक्कर से मारुति कार क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद आसपास के लोग जुटे. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. लोगों की भीड़ के बीच दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रक चालक के बीच बहस होने लगी. दोनों एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे थे. बताते चले कि करकेंद मोर्ड में पुलिस द्वारा रोज़ाना चालान काटा जाता है. मगर दुर्घटना के वक्त वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही