Search

 
 
 

धनबाद : जीटी रोड पर कार में लगी आग, बर्नेट में छिपाकर रखी गई थी शराब

 

बोतल गर्म होने से हुआ ब्लास्ट, मची अफरातफरी

Nirsa : जीटी रोड पर निरसा चौक के समीप शिवरात्रि के दिन उस समय अफरातफरी मच गई जब एक मारुति अर्टिगा कार (BR 01-HQ 9704) धू-धूकर जलने लगी. जलती कार देख चौक पर अफरातफरी का माहौल हो गया. लोगों की भीड़ जुट गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सूचना मिलते ही निरसा थाना के एएसआई सुबोध कुमार सिंह जवानों के साथ पहुंचे और कार को  साइड कर यातायात सुचारू करवाया. जानकारी के अनुसार, कार के बर्नेट में छुपाकर महंगी शराब बिहार ले जाई जा रही थी. इंजन गर्म होने के कारण शराब की बोतल गर्म होकर ब्लास्ट कर गई, जिससे कार में आग लग गई. स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-election-management-committee-meeting-babulal-gave-mantra-of-victory/">धनबाद

: भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, बाबूलाल ने दिया जीत का मंत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही