Katras : कतरास ( Katras) तेतुलमारी थाना क्षेत्र के मैगजीन घर के समीप सोमवार सुबह लगभग 9 बजे एक चेवरलेट सैल कार (जे एच 02 ए जी 4390) ने पैदल जा रहे एक बीसीसीएलकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में घायल कर्मी निचितपुर टॉउनशिप से ड्यूटी के लिए पैदल वेस्ट मुडीडीह कोलियरी जा रहा था. टक्कर में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद तेतुलमारी थाना की पुलिस पहुंची व दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया. [wpse_comments_template]
धनबाद: ड्यूटी जा रहे कर्मी को कार ने मारी टक्कर, स्थिति गंभीर
Leave a Comment