Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में कार कंटेनर से टकराई, बाल बाल बचे सवार

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के तोपचांची थाना अंतर्गत मानटांड़ के समीप स्विफ्ट डिजायर कार और कंटेनर मे टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए, जबकि उस पर सवार तीन लोग बाल बाल बच गए.  कार पर एक युवक और महिला सवार थी, जो धनबाद रिश्तेदार के घर आए थे और वापस अपने घर बिहार जा रहे थे.  कार पर सवार महिला को हल्की चोट आई है. कार चालक ने बताया कि तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार अपने रास्ते पर सही जा रही थी. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को चपेट में ले लिया, जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार युवकों ने तोपचांची थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. यह भी पढ़ें: धनबाद :एसएसएलएनटी">https://lagatar.in/dhanbad-enrollment-of-inter-students-in-sslnt-from-july-1/">एसएसएलएनटी

में इंटर के छात्रों का नामांकन एक जुलाई से [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही