Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के व्यस्ततम मार्ग बेकारबांध से सिटी सेंटर की ओर जाने वाले रोड पर 8 अप्रैल शनिवार को उपायुक्त आवास के समीप एक अनियंत्रित मारुति सुजुकी कार ने नगर निगम की सफाई गाड़ी को ठोकर मारी और डिवाइडर से जा टकराई. जब तक आसपास के लोग कुछ समझते, कार चालक वहां से रफ्फूचक्कर हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केंदुआ निवासी कोई व्यक्ति मारुति सुजुकी गाड़ी (संख्या JH09ak 3454) से स्टेशन होते हुए सिटी सेंटर की ओर जा रहा था. तभी उपायुक्त आवास के समीप चालक को अचानक नींद आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले नगर निगम की सफाई गाड़ी और बाद में डिवाइडर से जा टकराई. हालांकि टक्कर में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों ने सदर थाना को सूचना दी. सूचना पाकर सदर थाना का गश्ती दल पहुंचा. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को थाना ले आई. नगर निगम के सफाई कर्मी गणेश राम ने बताया कि कार अनियंत्रित हो गई और सफाई गाड़ी को टक्कर मारते हुए निकल गई आगे डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर से गाड़ी का अगला हिस्सा चपटा हो गया. [wpse_comments_template]
धनबाद: डीसी आवास के समीप नगर निगम की सफाई गाड़ी से टकराई कार
Last Updated: Apr 08, 2023 12:00 AM (IST)