Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चिरकुंडा-बराकर पुल पर रेलिंग से टकराई कार, बाल बाल बचे सवार

Advertisement
Advertisement

वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, चालक फरार

Maithon : चिरकुंडा-बराकर पुल पर 18 जुलाई मंगलवार को सुबह दस बजे टाटा टियागो कार पुल की रैलिंग से टकरा गई. हालांकि रैलिंग में फंस जाने के कारण कार नीचे गिरने से बच गई. कार का एयर बैग खुल जाने ने से उस पर सवार लोग भी बाल बाल बच गए. कार पर चार लोग सवार थे. सभी दुमका के रहने वाले बताये जाते हैं. कार दुमका निवासी असगर अंसारी की बताई गई है. चालक बीरबल सोरेन घटना के बाद फरार हो गया. कार पर सवार लोगों में रोहित राणा, संजय मुर्मू एवं ज्योति मरांडी शामिल हैं. रोहित राणा को हल्की चोट लगी है. रेलिंग से टकरा कर कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. सूचना मिलने पर चिरकुंडा पुलिस पहुंची और कार पर सवार लोगों को थाना ले गई. जेसीबी मशीन से रेलिंग में फंसी कार को निकलवाया गया. लोग कहां से आ रहे थे और कहां जाना था, पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही