Search

 
 
 

धनबाद : बरोसा के पास जंगल में कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार

 
Barora (Dhanbad) : हरिणा-गोमो मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह जंगल में एक दुर्घटनाग्रस्त कार लावारिस हालत में बरामद की गई. सूचना पाकर बरोरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी की मदद से वाहन को थाने ले गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि अहले सुबह हरिणा की तरफ से तेज गति से आ रही कार असंतुलित होकर जंगल में एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के दोनों एयर बैग खुल गए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. लेकिन गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-principal-assistant-of-govindpur-registry-office-shailesh-kumar-retired-given-farewell/">धनबाद

: गोविंदपुर रजिस्ट्री ऑफिस के प्रधान सहायक शैलेश कुमार सेवानिवृत्त, दी गई विदाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही