Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी में घर की चहारदीवारी के अंदर घुसी कार

 
Sindri: सिंदरी (Sindri) शहरपुरा रोहड़ाबांध मुख्य सड़क के किनारे स्थित एफसीआईएल सिंदरी आवास संख्या एफ 16 में शहरपुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर हवा में लहराते हुए चहारदीवारी के अंदर घुस गई और लौटने के क्रम में गाड़ी का अगला हिस्सा पेड़ से टकरा गया.  इसके पूर्व गाड़ी ने कोचिंग कर लौट रही दो छात्राओं को भी घायल कर दिया था. फिलहाल दोनों छात्राओं को इलाज कराकर आराम करने की सलाह चिकित्सकों ने दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कन्हैया कुमार दुबे नशे की हालत में स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जे एच 10 सी पी 4069 को तेज रफ्तार से भगाते हुए शहरपुरा से रोहड़ाबांध की ओर जा रहे थे. तभी एफ 16 आवास के समीप कोचिंग कर लौट रही दो छात्राओं को चोटिल कर दिया. एक छात्रा को सिर पर व दूसरी को हाथ में चोट आई और उनकी साइकिल भी टूट गई है. दोनों का इलाज रोहड़ाबांध स्थित निजी अस्पताल में हुआ. कार चालक एफसीआई आवास संख्या आरके वन 3 निवासी सह कांग्रेस नेता सोमनाथ दुबे का छोटा पुत्र है. सूचना मिलने पर सिंदरी पुलिस ने चालक व गाड़ी को कब्जे में ले लिया है. गाड़ी सिंदरी के मनोहरटांड़ निवासी गौरव कुमार की बताई जा रही है. कन्हैया उसका दोस्त है जिसे कार चलाने के लिए दिया था. सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि चालक व गाड़ी को थाना ले आया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही